राजस्थान

Dholpur: वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट कार्यक्रम की शुरुआत

Admindelhi1
16 March 2026 2:15 AM IST
Dholpur: वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट कार्यक्रम की शुरुआत
x

धौलपुर: जिले में 14 से 19 मार्च तक आयोजित किए जा रहे राजस्थान दिवस समारोह के कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट ओडीओपी मेले एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना ने मुख्य अतिथि के रूप में सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने मेले, प्रदर्शनी में ओडीओपी के उत्पादों की स्टॉलों का अवलोकन कर उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया।

उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट योजना का उद्देश्य जिले की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है। इस प्रकार की प्रदर्शनी से स्थानीय कारीगरों, महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों तथा छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और उन्हें बाजार से जोड़ने का बेहतर अवसर मिलता है। यह प्रदर्शनी आगामी 5 दिनों तक जारी रहेगी। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र मितुल गोयल, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क राजकुमार मीणा, प्रदीप किशोर जोनवाल, आदित्य शर्मा, अंकित कुमार बंशीवाल, सुधांशु सक्सैना, एवं जसराज मीणा सहित विभिन्न अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Story