राजस्थान

Dholpur: 12 साल में केंद्र सरकार ने विकास को दी नई दिशा

Admindelhi1
13 Jun 2026 11:46 AM IST
Dholpur: 12 साल में केंद्र सरकार ने विकास को दी नई दिशा
x
केंद्र सरकार ने 12 साल में विकास यात्रा को नई गति दी

धौलपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों ने समाज के विभिन्न प्रबुद्वजनों से संपर्क किया।

स्थानीय सूचना केन्द्र में आयोजित जन संपर्क कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने बताया कि बीते 12 साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केन्द्र सरकार ने विकास के नए आयोम स्थापित किए हैं। इस अभियान के माध्यय से लोगों से संपर्क कर पात्र लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंहुचाना है। पूर्व मंत्री जगमोहन बघेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का विशेष जनसंपर्क अभियान केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा एक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क कार्यक्रम है। यह अभियान विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष थीम पर आधारित है।

अभियान का उदेश्य पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को घर-घर तक पहुँचाना है। यह व्यापक आउटरीच अभियान जून के महीने में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत जन कल्याण शिविर, प्रबुद्ध सम्मेलनों और विशेष सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान में पार्टी कार्यकर्ता, सांसद और विधायक सीधे नागरिकों से संपर्क कर सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं। इसके साथ ही ''विकसित भारत'' के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाॅ. शिवचरण सिंह कुशवाहा,भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा,जिला उपाध्यक्ष धीरसिंह जादौन एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बांकेलाल लोधा सहित अन्य पदाधिकारी तथा प्रबुद्वजन मौजूद रहे।

Next Story