राजस्थान

Dholpur: ग्राम चौहानपुरा एवं दरियापुर में विकास कार्यों हेतु निःशुल्क भूमि आवंटित

Tara Tandi
17 Oct 2024 6:39 PM IST
Dholpur: ग्राम चौहानपुरा एवं दरियापुर में विकास कार्यों हेतु निःशुल्क भूमि आवंटित
x
Dholpur धौलपुर । जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने बताया कि ग्राम चौहानपुरा तहसील राजाखेड़ा की आ.ख.न. 1794 रकबा 0.3035 है. में से 0.2529 हैक्टे. किस्म बंजड प्रथम भूमि राजस्थान भू राजस्व नियम 1963 के उपनियम 2(ग) के अध्यधीन शिक्षा विभाग को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौहानपुरा के भवन निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि आवंटित की गई है। वहीं ग्राम दरियापुर तहसील धौलपुर की आ.ख.न. 387/123 रकबा 0.1897 हैक्टे. में से 0.0900 हैक्टे. किस्म बंजड भूमि को राजस्थान भू-राजस्व के अध्यधीन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पानी की टंकी के निर्माण हेतु निःशुल्क आवंटित की गई है।
Next Story