राजस्थान

Dholpur: डीएम ने दिए विद्युत कनेक्शन तेज करने के आदेश

Admindelhi1
23 Feb 2026 8:44 PM IST
Dholpur: डीएम ने दिए विद्युत कनेक्शन तेज करने के आदेश
x

धौलपुर: जिले में फ्लैगशिप योजनाएं, बजट घोषणा, राज उन्नति, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, मौसमी बीमारियों की रोकथाम की समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं प्रतिदिन जनसुनवाई में प्राप्त लंबित परिवादों की विभागवार समीक्षा की गई।

जिला कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण तथा साथ ही न्यूज पेपर कटिंग्स पर भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त परिवादों की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि इन प्रकरणों को अत्यंत संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता से लिया जाए तथा त्वरित समाधान एवं तर्कसंगत किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में जिले में सड़कों की मरम्मत की स्थिति, विद्युत आपूर्ति, तथा स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने जल जीवन मिशन के विद्युत कनेक्शनों को शीघ्र करने के निर्देश देते हुए कहा कि कनेक्शन होने के उपरांत गर्मी के मौसम में आमजन को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सके। बैठक में नगर परिषद धौलपुर क्षेत्र में जल भराव वाले क्षेत्रों से पानी निकासी एवं साफ-सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। उन्होंने नालों की नियमित सफाई तथा जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबली राम जाट तथा धौलपुर उपखण्ड अधिकारी कर्मवीर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story