राजस्थान

Dholpur: सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

Tara Tandi
4 Jan 2025 12:24 PM IST
Dholpur: सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
x
Dholpur धौलपुर । जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी द्वारा सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के लिए निर्देशित करने के लिए निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले चालकों में जान-माल की क्षति अधिक होती है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। इसके तहत 1 से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह आयोजित किया जा रहा है
जिला कलक्टर ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ कार्मिकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए पाबंद करें। बिना हेलमेट वाहन चालकों को कार्यालय परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाये साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने के लिए भी प्रेरित किया जाये। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी के प्रयासों से ही सड़क दुघर्टनाओं में कमी के साथ जान-माल में कमी लाई जा सकेगी और ‘सड़क सुरक्षा जन जाग्रति अभियान‘ को सफल बनाया जा सकेगा।
Next Story