
x
Dholpur धौलपुर । जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने गुरुवार को उपखंड बाड़ी की ग्राम पंचायत मत्सूरा में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में जब परिवादी श्रीराम गुर्जर ने जमाबन्दी में नाम व जाति संशोधन हेतु परिवाद दर्ज कराया तो मौके पर ही रिकॉर्ड में जांच कराकर परिवाद का निस्तारण कराया। वहीं परिवादी राजू द्वारा दर्ज कराये गये राशन कार्ड के आधार सीड़िंग मामले का भी मौके पर ही निस्तरण कराया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति के मामलों में जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी को समुचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। छावरी का पुरा के परिवादियों की संयुक्त फरियाद पर जिला कलक्टर ने रास्तों पर से अतिक्रमण हटवाये जाने के मामले में उपखण्ड अधिकारी को समुचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान सार्वजनिक हित के कई परिवाद प्राप्त हुए जिन पर जिला कलक्टर ने सभी संबंधित विभागों को समुचित कार्यवाही कर समाधान हेतु निर्देश दिये।
जनसुनवाई करते समय जब जिला कलक्टर को बुजुर्ग रामनाथ को कम सुनाई देने का पता लगा तो उन्हांने संवेदनशीलात दिखाते हुए मौके पर ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को संयुक्त सहायता योजना के अन्तर्गत कृत्रिम श्रवण यंत्र मंगवाकर बुजुर्ग को पहनाये, जिसके बाद बुजुर्ग के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। साथ ही वहां मौजूद अन्य आवश्यक लोगों को भी श्रवण यंत्र प्रदान किये गये।
जिला कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले परिवादों का हर संभव समाधान का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि परिवादियों को सही जानकारी देकर सहानुभूति पूर्वक परिवादों का निस्तारण किया जाये। संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का भी प्राथमिकता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान उपखण्ड अधिकारी बाड़ी भगवत शरण त्यागी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
TagsDholpur जिला कलेक्टरमत्सूरा जनसुनवाईDholpur District CollectorMatsura Public Hearingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





