राजस्थान
Dholpur : 27 जून को होगा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभार्थी समारोह
Tara Tandi
26 Jun 2024 6:18 PM IST

x
Dholpur धौलपुर । माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजनलाल शर्मा द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में अभिवृद्धि दरों से पेंशन राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जायेगा। मेला ग्राउंड स्थित जिला परिषद के टाउन हॉल में लाभार्थी समारोह कार्यक्रम का आयोजन 27 जून 2024 को प्रातः 12 बजे वीसी के माध्यम से किया जाएगा।
जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने बताया कि कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को नोडल अधिकारी एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीबिटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की अभिवृद्धित राशि के भुगतान का कार्यक्रम जिले के सभी उपखण्ड एवं सभी ब्लॉक एवं ग्राम पंचायतों पर भी आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में उपखण्ड व ग्राम पंचायत स्तर भी वर्चुअल कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से जुड़ेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम के संबंध में जिला कलक्टर द्वारा विभिन्न विभागों को कार्य सौंपे गए हैं।
TagsDholpur 27 जूनसामाजिक सुरक्षापेंशन योजनालाभार्थी समारोहDholpur 27 JuneSocial SecurityPension SchemeBeneficiary Ceremonyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





