राजस्थान

रामगंजमंडी में धूमधाम से निकली धरणीधर की बारात

Admin Delhi 1
6 Sept 2023 10:46 AM IST
रामगंजमंडी में धूमधाम से निकली धरणीधर की बारात
x

कोटा: रामगंजमंडी शहर में धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमे सुबह मंदिर में भगवान धरणीधर की मंत्रोचारण से प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसके बाद शहर में 11 घुड़सवारी,5 बैंड बाजो और 11 आकर्षक झांकियों से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं ने 1100 कलश लेकर यात्रा में भाग लिया। शहर में 5 किलोमीटर निकली यात्रा में जगह जगह सामाजिक,राजनीति से जुड़े लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

साथ ही शहर में जगह जगह शोभायात्रा के लिए स्वागत द्वार भी लगाए गए। यात्रा में बैंड बाजों और ढोल पर युवक युवतियां झामकर झूमे। शोभायात्रा में महिलाओं ने 3 तरह की साड़ी का ड्रेस कोड किया, तो वहीं पुरुषों ने श्वेत कपड़ो का ड्रेस कोड रखा, जो शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र रहा।

Next Story