राजस्थान
Dhanbad: कार के धक्के से बाइक सवार अधेड़ की मौत, 2 अन्य घायल
Tara Tandi
1 April 2025 6:27 PM IST

x
Dhanbad धनबाद: जिले के कतरास में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी. कतरास-फुलारीटांड़ मार्ग पर भटमुड़ना ढलान के पास सोमवार की शाम हुई इस दुर्घटना में बाइक सवार एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक पर पीछे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचानह बेहराकुदर निवासी दुनियालाल सिंह (45 वर्ष) के रूप में की गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों निचितपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कतरास-बोकारो फोरलेन सड़क को जाम कर दिया. पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के काफी समझाने पर करीब चार घंटे बाद देर रात जाम हटाया गया.
सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों में जमकर नोकझोंक भी हुई. सूचना मिलने पर बाघमारा सीओ बाल किशोर महतो, कतरास थानेदार असीत कुमार सिंह, बरोरा थानेदार गंगा सागर ओझा, सोनारडीह ओपी प्रभारी दिलीप पॉल सहित कई थानेदार पहुंचे ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण मुआवजा व कार चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे. समझौता के बाद ग्रामीण माने और जाम हटाया.
TagsDhanbad कार धक्केबाइक सवार अधेड़ मौत2 घायलDhanbad car collisionmiddle aged bike rider dies2 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





