राजस्थान
Dhanbad: रूई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3.5 लाख की संपत्ति जलकर राख
Tara Tandi
6 March 2025 7:42 PM IST

x
Dhanbad धनबाद : धनबाद के बरवाअड्डा किसान चौक स्थित रुई तैयार करने की फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई. फैक्ट्री संचालक कुलदीप सिंह ने बताया कि करीब साढ़े तीन लाख रुपए की रूई जलकर राख हो गई. आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है. संचालक के अनुसार, संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. इस फैक्ट्री में कपड़ों के कतरन से रूई तैयार की जाती है. संचालक ने बताया कि फैक्ट्री में पिछले साल भी आग लगी थी.
फैक्ट्री से उठता धुआं देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना अग्निश्मन विभाग को दी गई. हालांकि, दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्क़त कर आग पर काबू पा लिया. इसके बाद दमकल टीम पहुंची और पूरी तरह आग को बुझा दिया.
TagsDhanbad रूई फैक्ट्रीलगी भीषण आग3.5 लाखसंपत्ति जलकर राखDhanbad cotton factoryhuge fire3.5 lakh property burnt to ashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





