राजस्थान

केकड़ी में धन सिंह गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

Admin Delhi 1
5 Sept 2023 12:31 PM IST
केकड़ी में धन सिंह गैंग का गुर्गा गिरफ्तार
x
देशी पिस्टल और थार जब्त

अजमेर: केकड़ी के सराना थाना पुलिस ने कुख्यात बदमाश सिंह गैंग के गुर्गे को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से अवैध देसी कट्टा और थार जीप जब्त की है।

आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अजमेर आईजी लता मनोज कुमार व केकड़ी पुलिस अधीक्षक राजकुमार गुप्ता के निर्देशन एवं पुलिस उप अधीक्षक संजय सिंह चंपावत के सुपरविजन में विशेष टीमों का गठन कर धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर सराना थाना पुलिस ने धनसिंह गैंग के हार्डकोर बदमाश नयागांव पीपरोली निवासी रामचन्द्र गुर्जर को धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध देशी कट्टा एवं थार जीप जब्त की है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सराना थानाधिकारी सरवर खान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 16 प्रकरण दर्ज है। हार्डकोर बदमाश को गिरफ्तार करने में सराना थानाधिकारी सरवर खान, हैड कॉन्स्टेबल नंदलाल, कॉन्स्टेबल रणजोध सिंह, महेन्द्र कुमार, सांवरलाल व सुनिल कुमार ने सराहनीय भूमिका निभाई है।

Next Story