राजस्थान

डीजीपी ने बताई वजह: राजस्थान में रोज 17 रेप, दहेज के लिए एक मर्डर

Soni
9 March 2022 12:50 PM GMT
डीजीपी ने बताई वजह: राजस्थान में रोज 17 रेप, दहेज के लिए एक मर्डर
x

राजस्थान में रोज औसतन 17 महिलाओं के साथ रेप की वारदात होती है। 24 से ज्यादा महिलाओं/छात्राओं को छेड़छाड़ की यातना से गुजरना पड़ता है। एक महिला की दहेज के लिए हत्या कर दी जाती है। ये आंकड़े खुद पुलिस महकमे के हैं। भास्कर ने पुलिस में दर्ज आंकड़ों की पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले और चिंता बढ़ाने वाले मामले सामने आए। 2021 में राजस्थान में रेप के 6337, छेड़छाड़ के 9,079, अपहरण के 5,964 और दहेज हत्या के 452 मामले सामने आए। एक साल में महिलाओं के खिलाफ 21,832 अपराध यानी हर दिन 60 महिलाएं शिकार। रेप-छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

3 केस जो बता रहे हैं पुलिस की नाकामी

•रेप के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो युवती ने सुसाइड किया बहरोड़ इलाके में वूमंस डे से एक दिन पहले युवती ने सुसाइड कर लिया था। 4 मार्च 2022 को युवती ने अपने मकान मालिक राजू गुर्जर पर रेप के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई और वह युवती पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। न्याय नहीं मिलने से आहत युवती ने 7 मार्च को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

3 महीने बाद भी पुलिस तय नहीं कर पाई, रेप या एक्सीडेंट जनवरी 2022 में अलवर जिले में तिजारा पुलिया पर मूक बधिर नाबालिग लहूलुहान पड़ी मिली। प्राइवेट पार्ट में जिस तरह के जख्म थे, डॉक्टरों ने कहा कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। मामले में आरोपियों को पकड़ न पाने के कारण किरकिरी हुई तो पुलिस ने तर्क दिया कि रेप नहीं हुआ है। एक्सीडेंट का मामला है। पुलिस बार-बार बयान बदलती रही।

रेप के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, आरोपी ने फोड़ दी पीड़िता की आंख अलवर जिले के नौगावां थाना इलाके में नवंबर 2021 में 20 वर्षीय युवती से रेप का मामला सामने आया। पीड़िता हरियाणा के हरिओम सोनी के खिलाफ 6 नवंबर को रिपोर्ट देने गई, लेकिन पुलिस ने दर्ज नहीं की। 8 नवंबर को अलवर SP को डाक से रिपोर्ट भेजी फिर भी मामला दर्ज नहीं हुआ। 10 नवंबर को कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई। 10 तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। 20 नवंबर को आरोपी हरिओम सोनी ने चाकू से युवती की आंख फोड़ दी।

Next Story