राजस्थान
फसलों पर दिखी ओस, सर्दी बढ़ने के कारण तापमान में आयी गिरावट
Gulabi Jagat
29 Nov 2022 3:21 PM GMT

x
Source: aapkarajasthan.com
प्रतापगढ़ न्यूज़, प्रतापगढ़ बीते 2 दिनों से दक्षिणी हवा सक्रिय होने और रात के समय हल्के बादल छाए रहने से तापमान में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रतापगढ़ में रात का पारा 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 1 दिसंबर तक जिले में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद सर्दी का असर बढ़ेगा। कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले रविवार न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री था। केंद्र के बाबूलाल कुमावत के मुताबिक फिलहाल दक्षिणी हवा सक्रिय होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अभी अगले 2-3 दिन मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में मौसम साफ रहेगा। वहीं उत्तरी के लंबे समय तक सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी। दिसंबर महीने में सर्दी का असर तेज होगा। केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 28 नवंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया था

Gulabi Jagat
Next Story