राजस्थान

मनसा माता के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, 9 की हुई मौत

Admin Delhi 1
30 May 2023 8:17 AM GMT
मनसा माता के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, 9 की हुई मौत
x

उदयपुरवाटी: झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार शाम पहाड़ी से खाई में गिर गई। इसमें 8 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 24 अन्य घायल हैं। ये लोग झुंझुनूं के उदयपुरवाटी स्थित मनसा माता के दर्शन कर लौट रहे थे। घायलों को उदयपुरवाटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। ट्रॉली में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। जैसे ही हादसे की सूचना फैली उदयपुरवाटी हॉस्पिटल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। एक के बाद एक एंबुलेंस हॉस्पिटल पहुंचने लगीं। घायलों में ज्यादातर संख्या महिलाओं की है। हादसा मनसा माता मंदिर से डेढ़ किमी की दूरी पर हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रोली में गांव मणकसास के ग्रामीण सवार थे।

प्रतिमा स्थापना समारोह चल रहा था: मनसा माता मंदिर में 24 मई से दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापना के तहत आयोजन चल रहे थे। सोमवार को मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और भोजन प्रसादी का कार्यक्रम था जिसमें बड़ी संख्या में आस-पास के ग्रामीण इलाकों से लोग आए थे।

Next Story