राजस्थान

देवनानी ने संत गोविंद गिरी से लिया आशीर्वाद

Tara Tandi
8 March 2024 12:12 PM GMT
देवनानी ने संत   गोविंद गिरी से लिया आशीर्वाद
x
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अयोध्या से पुष्कर आए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष संत श्री गोविंद गिरी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
श्री देवनानी ने संत श्री गिरी का माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
श्री देवनानी ने संत श्री गिरी को राजस्थान विधानसभा का कैलेंडर भेट किया। संत श्री गिरी ने श्री देवनानी को श्री रामकथाम्रत पुस्तक की प्रति भेंट की। उल्लेखनीय है संत श्री गोविंद गिरी इन दोनों पुष्कर प्रवास पर हैं।
श्री देवनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राजे को जन्मदिन की बधाई दी-
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को दूरभाष से बात कर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। श्री देवनानी ने श्रीमती राजे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधानसभा ने कराई निबंध प्रतियोगिता -
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोकतंत्र के सुदृढीकरण में महिला जनप्रतिनिधियों का योगदान विषय पर कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ 20 छात्राओ के निबंधों का चयन किया गया। चयनित छात्राओ को विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ तीन निबंधों का विधानसभा सचिवालय की त्रैमासिक पत्रिका विधान बोधनी में प्रकाशन भी किया जाएगा।
Next Story