राजस्थान
Devnani पहुंचे इंडोनेशिया, मंदिरों के दर्शन किए -प्रवासियों से कहा बच्चों के साथ भारत आएं
Tara Tandi
11 Nov 2024 10:50 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी रविवार को इंडोनेशिया पहुंचे। श्री देवनानी ने इंडोनेशिया के बाली में मंदिरों के दर्शन किए। देवनानी ने बाली में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सदस्यों और अधिकारियों के साथ विभिन्न पर्यटन, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का दौरा किया। उन्होंने परिषद के सदस्यों और अधिकारियों से सनातन संस्कृति के संबंध में चर्चा की। श्री देवनानी ने कहा कि भारत में विभिन्न आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है।
देवनानी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा में राजनीतिक आख्यान संग्रहालय का निर्माण किया गया है। संग्रहालय में लोकतंत्र से संबंधित विभिन्न पक्षों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही राजस्थान से संबंधित सभी जानकारी को एक स्थान पर संकलित किया है। यह संग्रहालय विभिन्न देशों से आने वाले पर्यटकों को विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रवासियों से कहा कि वे बच्चों के साथ भारत आएं।
देवनानी ने कहा कि इंडोनेशिया में लोगों का अनुशासन और अभिवादन के लिए नमस्ते करने का भाव उन्हें बहुत ही पसंद आया है।
TagsDevnani पहुंचे इंडोनेशियामंदिरों दर्शन किए-प्रवासियों बच्चों भारत आएंDevnani reached Indonesiavisited temples-Migrant children should come to Indiaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





