राजस्थान
उपमहापौर ने नीरज जैन ने लिखा कि एक उच्च संस्थान के सचिव द्वारा महिलाओं के संबंध में ऐसी टिप्पणी
Rounak Dey
12 Jun 2023 1:10 PM GMT

x
मानसिकता और सोच को दर्शाता है।
अजमेर| खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती की लड़कियों को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर विरोध तेज हो गया है। सोमवार को अजमेर नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को पत्र लिखकर सरवर चिश्ती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
डिप्टी मेयर ने पत्र में लिखा कि सचिव के मुंह से महिलाओं के संबंध में ऐसी टिप्पणी किया जाना अत्यंत ही निंदनीय है। उप महापौर नीरज जैन ने पत्र में लिखा कि अजमेर में वर्ष 1992 में हुए ब्लैकमेल कांड के अपराधियों को पहले राजनीतिक रसूखातों से बचाने के षड्यंत्र के बाद अब इसको धार्मिक भावनाओं से जुड़ा बताकर सरवर चिश्ती विक्टिम कार्ड खेलने का नाकामयाब प्रयास कर रहे हैं।
अभद्र टिप्पणी के लिए सरवर के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। ये देश की समस्त महिलाएं शक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है, ताकि कोई भी भविष्य में महिलाओं के संबंध में इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी न करें। डिप्टी मेयर नीरज जैन राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को पत्र लिखकर बताया कि अजमेर दरगाह के खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती का एक वीडियो वर्तमान में वायरल हो रहा है, जिसमें सरवर चिश्ती द्वारा लड़कियों के संबंध में अभद्र टिप्पणी करते हुए लड़कियों को एक 'चीज' संबोधित करते हुए अमर्यादित शब्द बोल रहे हैं।
Next Story