राजस्थान
Jodhpur में उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा एवं संसदीय कार्य मंत्री ने किया वृक्षारोपण
Tara Tandi
24 July 2025 4:48 PM IST

x
Jaipur जयपुर । ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान - 'हरियाळो-राजस्थान' के तहत खान एवं भू- विज्ञान विभाग द्वारा जोधुपर जिले के राजकीय महाविद्यालय एवं स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय लूणी में वृक्षारोपण कार्यक्रम बुधवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बना जनअभियान—
उप मुख्यमंत्री ने कहा ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अब जनअभियान बन गया है। यह अभियान उनका प्रकृति की सेवा करने एवं मां के प्रति सम्मान का भाव दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान' प्रारम्भ किया।
डॉ. बैरवा ने कहा गत वर्ष इस अभियान के तहत 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए थे। उन्होंने कहा राजस्थान को हरित प्रदेश बनाने के लिए इस वर्ष 11 करोड़ पौधे लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाये एवं उसकी देखभाल भी करें।
विकसित भारत 2047 विजन में हमारी सहभागिता जरूरी – डॉ. बैरवा
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 विजन में हम सभी को सहभागी बनना है। उन्होंने कहा इस लक्ष्य की दिशा में नई शिक्षा नीति एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे देश के युवाओं की जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
डॉ. बैरवा ने कहा नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार, कौशल और आत्मनिर्भरता भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा हमारे छात्र-छात्राएं संस्कारयुक्त शिक्षा के माध्यम से न केवल अपना भविष्य संवारेंगे, बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी गर्व से ऊँचा करेंगे।
युवाओं को मिल रहे बेहतर शैक्षणिक अवसर - श्री पटेल
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि लूणी क्षेत्र का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा युवाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध करवाये जा रहे है।
श्री पटेल ने कहा लूणी महाविद्यालय को हर दृष्टि से सशक्त और संसाधनयुक्त बनाना हमारा लक्ष्य है, ताकि विद्यार्थी उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। उन्होंने उप मुख्यमंत्री (उच्च शिक्षा) से लूणी महाविद्यालय में नवीन विषय के रूप में गृह विज्ञान एवं महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रमोन्नत करने की मांग रखी।
शिकारपुरा आश्रम में श्री राजाराम महाराज के किए दर्शन—
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को जोधपुर जिले के शिकारपुरा आश्रम में श्री राजाराम महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल भी साथ रहे। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शिकारपुरा धाम के संत श्री राजाराम महाराज का आशीर्वाद लिया।
TagsJodhpur उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवासंसदीय कार्य मंत्रीवृक्षारोपणJodhpur Deputy Chief Minister Dr. BairwaParliamentary Affairs MinisterTree plantationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





