राजस्थान
Ajmer में उप मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को स्मार्ट फोन, पट्टे चैक वितरित किए
Tara Tandi
28 March 2025 10:33 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के अन्तर्गत गुरूवार को अंत्योदय कल्याण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया। वीसी के माध्यम से अजमेर में इसका सीधा प्रसारण डॉ. भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज सभागार में किया गया। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि भारत को अब विश्व पटल पर पहचान मिली है। दुनिया भर में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत बनाने के ध्येय को लेकर प्रतिबद्ध है। विकसित भारत की संकल्पना जल्द पूर्ण होगी। इसे पूर्ण करने में सरकार और समाज एक साथ लगे हुए है। इसके परिणाम भी सामने आ रहे है। भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र के साथ-साथ राज्य सरकार भी देश को आगे बढ़ाने में लगी हुई है। राज्य सरकार राज्य को देश में अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए शिक्षा, सड़कें, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को केन्द्र में रख कर कार्य किया है। गत एक वर्ष में आमजन से जुड़े बड़े कार्य किए गए। प्रत्येक क्षेत्र में विकास किया जा रहा है। राज्य में मूलभूत सुविधाओं का वृहद स्तर पर विस्तार हुआ है। डबल इंजन की सरकार बिना रुकावट के प्रगतिशील रहेगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा युवा, किसान, महिला, मजदूर सहित हर वर्ग के लिए संवदेनशील है। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए सरकार कटिबद्ध है। डबल इंजन की सरकार के माध्यम से जनहित के कार्यों की गति को बढ़ावा मिला है। इससे गरीब वर्ग के जीवन में बदलाव आया है। अन्त्योदय कल्याण समारोह के माध्यम से अन्तिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रदेशवासी को राजस्थानी होने पर गर्व महसूस करना चाहिए। साथ ही राज्य की प्रगति में भागीदारी निभानी चाहिए। सबके सहयोग एवं योगदान से राजस्थान देश के अग्रणी राज्य की श्रेणी में जगह सुनिश्चित कर विकसित राज्य बनेगा। बजट घोषणाओं में भी विकास सुनिश्चित किया गया है। इनके माध्यम से राज्य के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को ऊंचा उठाने के लिए प्रयास किए गए हैं। बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन से आमजन तक विकास की गंगा पहुंचेगी।
कार्यक्रम में 46 दृष्टिबाधित दिव्यांगों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। इस स्मार्ट फोन में दृष्टिबाधितों की सहायता के लिए विशेष सॉफ्टवेयर एलीमको के द्वारा डाले गए है। श्रवण बाधित 10 विद्यार्थियों को श्रवणयंत्र दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 5 लाभार्थियों को अगली किस्त जारी की गई। जिला परिषद के माध्यम से स्वामित्व योजना के अन्तर्गत 14 लाभार्थियों को प्रॉपर्टी पार्सल पट्टे दिए गए। श्रम विभाग की योजनाओं से लाभान्वित 4 व्यक्तियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।
इस अवसर पर श्री देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भडाणा, विधायक श्रीमती अनिता भदेल एवं श्री विरेन्द्र सिंह कानावत, जिला कलेक्टर श्री लोक बन्धु, उपमहापौर श्री नीरज जैन, पूर्व जिला प्रमुख श्री पुखराज पहाड़िया सहित अन्य मौजूद रहे।
TagsAjmer उप मुख्यमंत्रीलाभार्थियों स्मार्ट फोनपट्टे चैक वितरित किएAjmer Deputy Chief Minister distributed smart phoneslease cheques to the beneficiariesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





