राजस्थान

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई के लिये अधिकारियों लगाये

Tara Tandi
12 Sept 2023 2:39 PM IST
उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई के लिये अधिकारियों लगाये
x
राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव द्वारा आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान के लिये जारी निर्देशों की अनुपालना में उपखण्ड स्तर अनुसार पांच अधिकारी लगाये गये है। उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई 14 सितम्बर 2023 को होगी।
जिला कलक्टर श्री अंशदीप ने बताया कि सूरतगढ़ ब्लॉक के लिये अतिरिक्त जिला कलक्टर सूरतगढ़, गंगानगर ब्लॉक के लिये जिला आबकारी अधिकारी श्रीगंगानगर, पदमपुर ब्लॉक के लिये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीगंगानगर, सादुलशहर ब्लॉक के लिये अधीक्षण अभियंता जेडीवीवीएनएल श्रीगंगानगर तथा श्रीकरणपुर ब्लॉक के लिये अधीक्षण अभियंता पीएचईडी श्रीगंगानगर को पाबंद किया गया है। अधिकारीगण जनसनुवाई कार्यक्रम में उपस्थित होकर यह भी सुनिश्चित करें कि आमजन की परिवेदनाओं का संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा त्वरित समाधान किया जा रहा है।
Next Story