राजस्थान

एसटी गर्ल्स हॉस्टल बनाने के लिए प्रदर्शन

Admin Delhi 1
29 Jun 2023 6:00 PM IST
एसटी गर्ल्स हॉस्टल बनाने के लिए प्रदर्शन
x

अजमेर न्यूज़: अजमेर में बुधवार को हरीभाऊ उपाध्याय नगर ए ब्लॉक विकास समिति क्षेत्रवासियों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। क्षेत्रवासियों ने कॉलोनी में ओसीएफ भूमि पर बनाए जा रहे एसटी गर्ल्स हॉस्टल को लेकर विरोध जताया। क्षेत्रवासियों ने सरकार और जिला प्रशासन से एसटी गर्ल्स हॉस्टल के बजाय सामुदायिक भवन बनाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उनके द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

बुधवार को हरीभाऊ विकास समिति ए ब्लॉक के क्षेत्रवासी कॉलोनी में इकट्ठा हुए और कॉलोनी में बन रहे एसटी गर्ल्स हॉस्टल को लेकर विरोध जताया। समिति के पूर्व अध्यक्ष वीपी भट्ट ने बताया कि कॉलोनी में ओसीएफ भूमि है। सरकार और एडीए के द्वारा इस भूमि को एसटी गर्ल्स हॉस्टल के लिए आरक्षित किया गया है। इसके साथ ही हॉस्टल का काम भी शुरू हो गया है। जिसके कारण क्षेत्रवासियों में काफी नाराजगी है। पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि पिछले लंबे समय से कॉलोनी के लोग इस भूमि पर कम्युनिटी हॉल बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन कॉलोनी वासियों के हित में सरकार और प्रशासन नहीं सोच रहा है। पिछले 20 सालों से अपने स्तर पर कॉलोनी वासी सामाजिक कार्य भी उसी जमीन पर करवा रहे हैं।

Next Story