![वार्ड में फैली गंदगी को लेकर लोगों का प्रदर्शन वार्ड में फैली गंदगी को लेकर लोगों का प्रदर्शन](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/09/22/3447210-84e50360-adc6-49bf-b83b-d681ba63e7b116952993729201695308956.webp)
चूरू: शहर के वार्ड 35 में फैली गंदगी, कचरे से अटे पड़े चेम्बर से परेशान वार्ड के लोगों ने गुरुवार दोपहर वार्ड में विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड की आक्रोशित महिलाओं ने सभापति का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
विरोध-प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि वार्ड में चल रही सफाई अव्यवस्था, नालियों और चेंबर में कचरा अवरुद्ध होने से रास्ता लम्बे समय से बाधित है। नगर परिषद प्रशासन को इस बारे में काफी बार अवगत करवाया गया है, लेकिन फिर भी आज तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। महिलाओं ने बताया कि वार्ड के मुख्य रास्तों में गंदगी पड़ी रहती है। जिससे घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। सुबह-सुबह बच्चों को स्कूल भी गंदगी के बीच से होकर जाना पड़ता है। जिसके चलते महिलाओं ने मटके फोड़ कर और पुतला फूंककर विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सरोज देवी, पूनम शर्मा, भगवानी देवी, बेबी बानो, रहीशा, शकीरा बिसायती और बेबी बिसयती सहित वार्ड की अनेक महिला और पुरुष शामिल रहे।