राजस्थान
Karauli में लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह संपन्न, उपमुख्यमंत्री ने जताया आभार
Tara Tandi
26 Jun 2025 12:34 PM IST

x
Jaipur जयपुर। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि जिले में लोकतंत्र सेनानियों का आपातकाल के दौरान महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपमुख्यमंत्री बुधवार को सूचना केन्द्र के टाउन हॉल में जिला स्तरीय लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि हम सभी को लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करते रहना चाहिए प्रदेश व देश में जनहित की विभिन्न योजनाऐं जैसे डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन सहित जनहित की योजनाऐं संचालित की जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों द्वारा रखी गयी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने कहा कि लोकतंत्र को फिर से स्थापित करने में लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को याद रखना चाहिए।
इस दौरान लोकतंत्र सेनानी कैलाश चंद शर्मा व केसर सिंह नरूका ने आपातकाल के दौरान के अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी कैलाश चंद शर्मा, ऊधो सिंह, सुरेश चंद गुप्ता, केसर सिंह नरूका व कैलाश चंद शर्मा को उपमुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इस दौरान करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज मीणा, हिण्डौन की पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, टोडाभीम के पूर्व विधायक रमेश चंद मीणा, नगर परिषद करौली की सभापति डॉ राजरानी शर्मा, सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
TagsKarauli लोकतंत्र सेनानीसम्मान समारोह संपन्नउपमुख्यमंत्री जताया आभारKarauli democracy fighterfelicitation ceremony concludedDeputy Chief Minister expressed gratitudeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





