राजस्थान

भणियाणा सरपंच के पिता की मूर्ति हटाने की मांग, राजपूत समाज ने सौंपा ज्ञापन

Ashwandewangan
22 July 2023 12:26 PM IST
भणियाणा सरपंच के पिता की मूर्ति हटाने की मांग, राजपूत समाज ने सौंपा ज्ञापन
x
भणियाणा सरपंच के पिता की मूर्ति हटाने की मांग
जैसलमेर। जैसलमेर जिले के भणियाना कस्बे में खरताराम की मूर्ति हटाने और उसकी जगह महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने की मांग को लेकर राजपूत समाज के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि अगर सरपंच के पिता की मूर्ति नहीं हटी और महाराणा प्रताप की मूर्ति नहीं लगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है भणियाना कस्बे में कुछ दिन पहले एक चौराहे पर सरपंच राजेन्द्र जाखड़ के पिता स्व खरताराम की मूर्ति रखी गई है जिसका बहुत जल्द अनावरण होना है। राजपूत समाज के लोगों का कहना है कि उस चौराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति लगनी चाहिए। या दोनों ही हटा कर कुछ भी नहीं लगाएं।
इससे पहले राजपूत समाज के लोगों और युवाओं ने राजपूत हॉस्टल से कलेक्टर ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला। करणी सेना के अध्यक्ष सांग सिंह ने इस मौके पर बताया कि कुछ दिन पहले भणियाना कस्बे में महाराणा प्रताप की तस्वीर लगा रहे थे। जिसको पुलिस ने हटा दिया था क्योंकि वहां मूर्ति या तस्वीर लगाने की कोई परमिशन नहीं थी। इसके बाद प्रशासन ने उस चौराहे पर भणियाना सरपंच के पिता स्व खरताराम की मूर्ति लगा दी। ऐसे में राजपूत समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। सांग सिंह का कहना है कि मूर्ति का अनावरण नहीं होने दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो माहौल खराब होगा।
मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर संगीत संध्या 31 को
जैसलमेर | सुर संगम कला केंद्र जैसलमेर एवं आशियाना म्युजिकल ग्रुप द्वारा गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर 31 जुलाई को संगीत संध्या रफी नाइट का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को आयोजन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर रफी नाइट का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। संस्था के अध्यक्ष मानसिंह देवड़ा ने बताया कि इसमें स्थानीय कलाकार एवं नई प्रतिभाएं अपनी प्रस्तुति देगी। सचिव मोहन खान ने बताया कि रफी नाइट को लेकर पूर्वाभ्यास गांधी कॉलोनी स्थित अपर प्राइमरी पब्लिक स्कूल में 22 जुलाई शाम 6 बजे से किया जाएगा।
Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story