राजस्थान

आबादी क्षेत्र में लगे टावर को हटाने की रखी मांग, सौंपा ज्ञापन

Shantanu Roy
30 Jun 2023 11:03 AM GMT
आबादी क्षेत्र में लगे टावर को हटाने की रखी मांग, सौंपा ज्ञापन
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में आबादी क्षेत्र के बीच आज मोबाइल टावर हटाने की मांग को लेकर कॉलोनी वासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए जल्द से जल्द टावर हटाने की मांग की है।ममलेश्वर अग्रवाल, रचना, नीलू, पूजा, संजय, फूला, पावर्ती, कौशल्या ने बताया कि कॉलोनी के रिहायशी क्षेत्र में पहले से ही तीन मोबाइल टावर लगे हैं। अब एक और टावर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 5जी टावर से रेडिएशन फैलने की चिंता है। उन्होंने मांग की कि मोबाइल टावर लगाने से रोका जाए। अगर उनकी मांग का समाधान नहीं किया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि इस कॉलोनी में आइडिया व बीएसएनएल कंपनी के दो टावर पास में ही लगे हुए हैं एक टावर तो एक प्लाट के अंदर ही लगा रखा है। खुद के प्लाट होने पर उस पर टावर लगा होने की वजह से उसका बैंक में लोन पास भी नहीं हो रहा है। जिससे वह उसी कॉलोनी में किराए पर रह रही हैं। यह टावर बिना अनुमति के बिना परमिशन के बनाया गया है। टावर आसपास घनी आबादी होते हुए यहां मकान बने हुए हैं आने वाले समय में टावर के कारण उत्पन्न विकिरण से रहने वाले आबादी क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ेगा। टावर की 1100 केवी की लाइन इन मकानों के पास ही गुजर रही है। जिससे आए दिन बंदर व मोर मर रहे हैं।‌ भविष्य में ऐसी दुखद घटना ना घटे उससे पहले ही इन टावरों को हटाया जाए। टावर मकान पर भी गिर सकते हैं। ज्ञापन देने में कॉलोनी वासी की सैकड़ों महिला एवं पुरुष शामिल थे।
Next Story