राजस्थान

मनरेगा कार्यों की मंजूरी की मांग, सरपंचों का प्रदर्शन

Admin Delhi 1
13 Sept 2023 12:05 PM IST
मनरेगा कार्यों की मंजूरी की मांग, सरपंचों का प्रदर्शन
x
सरपंचों का प्रदर्शन

चूरू: जिला सरपंच संघ से जुड़े सरपंचों ने मंगलवार को मनरेगा के कार्यों की स्वीकृति सहित अन्य मांगों को लेकर सीईओ कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष बीरबल ढाका के नेतृत्व में सरपंचों ने सीईओ कार्यालय के आगे नारेबाजी कर विरोध जताया।

इसके बाद वे सभी संभागीय आयुक्त से मिले। संभागीय आयुक्त से हुई चर्चा के बाद भी सीईओ के नहीं आने पर आक्रोशित सभी सरपंचों ने सीईओ कार्यालय के गेट के ताला लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी सरपंचों की कलेक्टर के साथ वार्ता हुई। जिलाध्यक्ष ढाका ने बताया कि वार्ता में उनकी मांगों को सहमति बनने पर विरोध प्रदर्शन समाप्त किया गया। जिलाध्यक्ष ढाका ने बताया कि वार्ता में मनरेगा के कार्य स्वीकृत किए जाने व सांसद व विधायक कोष से होने वाले कार्यों में अड़चन डालने को लेकर कलेक्टर को अवगत करवाया गया। कलेक्टर के साथ सहमति बनने पर एकबारगी प्रदर्शन समाप्त किया गया। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जिले के सरपंचों ने भागीदारी की।

Next Story