राजस्थान

गढ़ हॉस्पिटल में डिलीवरी सुविधा शुरू

Admin Delhi 1
2 Sept 2023 1:28 PM IST
गढ़ हॉस्पिटल में डिलीवरी सुविधा शुरू
x
सामाजिक संगठन चूरू एकता मंच और समस्या समाधान केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में धरना दिया गया था

चूरू: चूरू के गढ़ में स्थित मातृ शिशु अस्पताल में लंबे समय के बाद प्रसव सुविधा शुरू हुई है। इसको लेकर शुक्रवार दोपहर चूरू एकता मंच के पदाधिकारियों ने अस्पताल की डॉ. मूमल चौधरी का सम्मान किया। मातृ शिशु अस्पताल में करीब 2 महीने से प्रसव सुविधा बंद थी। जिसको लेकर सामाजिक संगठन चूरू एकता मंच और समस्या समाधान केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में धरना दिया गया था।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण ने कहा कि चूरू शहर में स्वास्थ्य सुविघाओं में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दें। मेडिकल कॉलेज में नए डॉक्टर आ गए हैं। इसलिए अब गढ़ अस्पताल में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी। सामाजिक कार्यकर्ता महेश गौड़ ने कॉटेज में अपनी ओर से एलईडी लाइट लगाने की घोषणा की। सत्यनारायण व्यास ने कहा कि भामाशाह के सहयोग से जल्द ही अस्पताल को नया रंग रूप दिया जाएगा। डॉ. मूमल चौधरी ने कहा कि उनका सबसे पहला लक्ष्य सामान्य प्रसव का रहेगा। वह पूर्ण निष्ठा के साथ चूरू की जनता को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएंगी। अस्पताल में डॉ. सुधीर सोनी, डॉ. दिव्या ढाका, अशोक कुमार, मुकेश यादव, जमुना, देवेंद्र शर्मा और अमित का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान दीपचंद राहड़, रजत शर्मा, सुशील शर्मा, गौरीशंकर पाटिल, दिनेश लाटा, सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, प्रेमचंद बगड़िया, गोपीचंद शर्मा, राजेश माटोलिया, कमल सैनी, जुगल कम्मा आदि मौजूद रहे। संचालन विनोद राठी ने किया।

Next Story