राजस्थान

अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री से मुलाकात की

Admin Delhi 1
15 July 2023 1:33 PM IST
अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री से मुलाकात की
x

अलवर न्यूज़: अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सिख समाज की समस्याओं पर उनसे चर्चा की। तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सरदार अजयपाल सिंह का स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी विजया राहठकर से भी मिला और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र को लेकर चुनावी चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन सरदार जसवीर सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अलवर (दक्षिण) जिला उपाध्यक्ष सुखपाल सिंह, भाजपा नेता सुखवीर सिंह, गुरूमीत सिंह, गुरूनाम सिंह, मस्तान सिंह, सुरजीत सिंह शामिल रहे।

Next Story