राजस्थान

मुख्यमंत्री से मिला मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रतिनिधिमण्डल- कैडर पुनर्गठन एवं कर्मचारी हित

Tara Tandi
5 Oct 2023 9:10 AM GMT
मुख्यमंत्री से मिला मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रतिनिधिमण्डल- कैडर पुनर्गठन एवं कर्मचारी हित
x
मुख्यमंत्री निवास पर गुरूवार को राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने मंत्रालयिक कर्मचारियों के कैडर पुनर्गठन हेतु मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही, उन्होंने कर्मचारी हित में लिए गए अन्य निर्णयों जैसे-ओपीएस बहाली, आरजीएचएस आदि के लिए श्री गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री राजसिंह चौधरी सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
Next Story