राजस्थान

केन्द्रीय मंत्री गोयल से मिला भरतपुर लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमंडल, रखी समस्या

Ashwandewangan
3 July 2023 10:51 AM IST
केन्द्रीय मंत्री गोयल से मिला भरतपुर लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमंडल, रखी समस्या
x
लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमंडल
भरतपुर। भरतपुर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के भरतपुर आगमन पर लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की। मनीष अग्रवाल ने मंत्री का समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि भरतपुर की प्रमुख समस्या एनसीआर एवं टीटी जेड है जिसकी वजह से भरतपुर का औद्योगिक विकास रुका हुआ है। इसकी वजह से लगे हुए उद्योग भी बंद होकर अन्य जगह जा रहे हैं। एनसीआर में जो प्रतिबंध हैं वो टीटी जेड में लागू नहीं होते हैं और जो प्रतिबंध टीटी जेड में हैं वो एनसीआर में लागू नहीं होते हैं। सीए विनय गर्ग ने बताया कि जीएसटी की समस्या है जिसमें तेल मिल को रिफंड नहीं मिल रहा है।
राजीव चौधरी ने केंद्र द्वारा बंद पड़ी उद्योग सब्सिडी को पुनः शुरू करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में सीए विनय गर्ग, राजीव चौधरी, मनीष , मोहन बंसल , योगेश बंसल , अमित , सौरभ आदि सदस्य शामिल थे। यह जानकारी सचिव राहुल बंसल ने दी।
वहीं भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के प्रतिनिधि मण्डल ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का सम्मान कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों को लेकर मुख्य रूप से 14 मांगें रखी हैं। कार्यक्रम के अन्त में वाणिज्य मंत्री ने जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता एवं जिला महामंत्री नरेन्द्र गोयल, जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बजाज, जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा, मंत्री अशोक शर्मा से ज्ञापन में लिखित सभी बिन्दुओं के अलावा कई विषयों पर चर्चा की, जिसमें वर्तमान में चालू टीटागढ़ फैक्ट्री का विस्तार कर रोजगार के अवसरों को बढ़ाना, इसके लिये उन्होंने तुरन्त प्रभाव से टीटागढ़ के मालिकों से भी बात करने का प्रयास किया, लेकिन फोन न मिलने के कारण बात न हो सकी, परन्तु उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस विषय को गंभीरता से लेते हुए टीटागढ़ फैक्ट्री में कार्य का विस्तार करेंगे। अन्य बिन्दुओं पर भी उन्होंने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि वह जितना बन सकेगा उतना व्यापारियों की मांगों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story