राजस्थान

Dehradun: निजी स्कूल के वैन चालक ने की 12 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़

Tara Tandi
11 Sept 2024 6:39 PM IST
Dehradun: निजी स्कूल के वैन चालक ने की 12 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़
x
Dehradun देहरादून : निजी स्कूल की वैन में 12 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
निजी स्कूल के वैन चालक ने की 12 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़
घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र की है. मामले को लेकर पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी 12 साल की बेटी स्कूल वैन से आना जाना करती है. महिला ने वैन चालक पर आरोप लगाया कि ड्राइवर उनकी बेटी को अपने पास बैठाकर गलत नियत से छेड़ता था. जिसके बाद से उनकी बेटी परेशान रहने लगी थी.
पुलिस ने किया आरोपी चालक को अरेस्ट
महिला ने जब बेटी से परेशान रहने का कारण पूछा तो उसने अपनी मां को आप बीती सुनाई. बेटी ने बताया कि स्कूल आते और जाते वक्त वैन चालक उसके साथ गन्दी हरकत करता है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है.
Next Story