राजस्थान

Dehradun: एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा

Admindelhi1
12 May 2026 12:17 PM IST
Dehradun: एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा
x

देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को विकासनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध व्यवासायिक निर्माण को सील कर दिया।

प्राधिकरण के अनुसार कैनाल बाईपास रोड,यमुना विहार क्षेत्र में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के निकट गुलशन नामक व्यक्ति की ओर से बिना मानचित्र स्वीकृति के व्यवसायिक निर्माण कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत पाया गया,जिसके बाद उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन और विकास अधिनियम के तहत भवन को सील कर दिया गया।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति कराए जा रहे निर्माण न केवल नियमों का उल्लंघन हैं,बल्कि शहर के सुनियोजित विकास को भी प्रभावित करते हैं।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण की टीम नियमित रूप से क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही है और जहां भी बिना स्वीकृति निर्माण कार्य पाए जा रहे हैं,वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से भवन निर्माण शुरू करने से पहले आवश्यक स्वीकृतियां लेने की अपील की।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शशांक सक्सेना,अवर अभियंता अमर पाल,सुपरवाइजर और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। प्राधिकरण ने कहा कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Next Story