राजस्थान

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के एक गुट के अध्यक्ष पद पर रवि पुरोहित को हराया

Admin Delhi 1
17 July 2023 9:07 AM GMT
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के एक गुट के अध्यक्ष पद पर रवि पुरोहित को हराया
x

बीकानेर न्यूज़: बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के एक गुट के चुनाव में मनमोहन कल्याणी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रवि पुरोहित को हरा दिया। पिछले तीन दिन से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बीच रविवार को मतदान हुआ और शाम को मतगणना हुई। मनमोहन कल्याणी की जीत के बाद से व्यापारियों के एक पक्ष में काफी जोश नजर आ रहा है।

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के तुलसी सर्किल के पास स्थित कार्यालय के बाहर ये चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में कुल 342 व्यापारियों को मतदाता बनाया गया। जिले के अनेक व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस चुनाव में हिस्सा लिया। वीरेंद्र किराडू के नाम वापस लेने के बाद मनमोहन कल्याणी, रवि पुरोहित और प्रकाश ओझा मैदान में रहे गए थे। इनमें मनमोहन कल्याणी को 213 वोट मिले। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रवि पुरोहित को हराया। रवि को 95 वोट मिले जबकि प्रकाश ओझा को 11 वोट मिले। चुनाव के बाद कल्याणी और रवि ने एक-दूसरे को गले लगाया। इस चुनाव की खास बात ये रही कि 242 मतदाताओं में 329 व्यापारी मतदान करने पहुंचे।

विवाद के चलते सड़क पर चुनाव

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल को लेकर दो गुट आमने सामने हैं। ऐसे में मुख्य भवन के बाहर ही चुनाव करवाए गए। नामांकन भी इसी मंडल के एक परिसर के आगे लिए गए और मतदान भी सड़क पर टैंट लगवाकर करवाया गया।

Next Story