राजस्थान
जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक में लिया समाज की जनगणना कराने का फैसला
Shantanu Roy
9 April 2023 5:50 PM GMT

x
चूरू। न्यू रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में शुक्रवार को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सीताराम जांगिड़ रहे एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज रोलीवाल ने की. बैठक में जांगिड़ समाज की जनगणना, कॅरियर काउंसलिंग संगोष्ठी, महिला अधिकारिता, महासभा सदस्यता अभियान आदि विषयों पर चर्चा हुई। जिला महासचिव बुद्धमल सिल्क ने जिला सभा द्वारा किये गये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश राजोतिया ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बजरंग लाल जांगिड़, प्रदेश उपाध्यक्ष लीलाधर राजोतिया, विश्वकर्मा प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीप्रकाश राजोतिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरधारी लाल जांगिड़, शिक्षा समिति के बैजूराम राजोटिया, जिला मुख्य निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल चोयल, राष्ट्रीय महिला मंत्री डॉ. नीलम जांगिड़, जिला उपाध्यक्ष मंच पर अध्यक्ष हरिकिशन मीशान, महिला जिलाध्यक्ष पूजा जांगिड़, युवा जिलाध्यक्ष मनीष जांगिड़ आदि मौजूद थे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष शंकरलाल खंडेलवाल, दीपक कुमार धामू, तहसील महिला अध्यक्ष कल्पना जांगिड़, सरदारशहर तहसील अध्यक्ष सुरजाराम जांगिड़, रतनगढ़ अध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़, सुजानगढ़ अध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़ आदि मौजूद रहे.
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story