राजस्थान

एमबी हॉस्पिटल से चार दिन पहले हॉस्पिटल से लापता बुजुर्ग की मौत

Admindelhi1
20 Feb 2024 12:52 PM IST
एमबी हॉस्पिटल से चार दिन पहले हॉस्पिटल से लापता बुजुर्ग की मौत
x
लापता बुजुर्ग की मौत

उदयपुर: भीलवाड़ा से इलाज के लिए आए वृद्ध चार दिन पहले एमबी हॉस्पिटल से लापता हो गए। वे भूपालपुरा थाना क्षेत्र के आयड़ स्थित रैन बसेरे में रह रहे थे। रविवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। एएसआई हरि सिंह ने बताया कि जगतपुरा, भीलवाड़ा निवासी छोगालाल (70) पुत्र रता गुर्जर मानसिक रूप से बीमार थे। परिजन उन्हें 14 फरवरी को हॉस्पिटल लेकर आए थे। शाम को वृद्ध लापता हो गए।

परिजनों ने तलाश की। कहीं पता नहीं लगने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार सुबह आयड़ स्थित रैन बसेरे से छोगालाल को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को बुलाया और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंपा।

Next Story