राजस्थान

नाबालिग लड़के की हत्या कर फेंका गया शव

Admin Delhi 1
16 Aug 2023 7:01 AM GMT
नाबालिग लड़के की हत्या कर फेंका गया शव
x
देर रात हत्या कर फेंका शव

जयपुर: जयपुर में एक नाबालिग लड़के की हत्या का मामला सामने आया है। शव मंगलवार सुबह कचरे के ढेर में पड़ा मिला। शव के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे। घटना की जानकारी मिलने पर गानेर थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ हत्यारे की तलाश कर रही है।

SHO (सांगानेर) मदन लाल ने बताया- सांगानेर के रहने वाले चांद (15) पुत्र जमील अली का मर्डर हुआ है। वह कचरा बीनने का काम करता था। सुबह करीब 8:30 बजे सेक्टर-5 सांगानेर स्थित कचरे के ढेर में उसका शव पड़ा मिला। नाबालिग लड़के की लाश मिलने का पता चलने पर लोगों में सनसनी फैल गई। सांगानेर थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। शव को कब्जे में लेकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया गया।

देर रात हत्या कर फेंका शव

SHO मदन लाल का कहना है कि चांद की हत्या किसी दूसरे जगह पर की गई है। मारने से पहले रस्सी से उसके हाथ बांधे गए थे। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान भी मिल हैं।

प्रथमदृष्टया अंदरूनी चोट के चलते ही चांद की मौत हुई है। हत्या के बाद उसके हाथ से रस्सी खोल दी गई। देर रात शव को किसी वाहन से ठिकाने लगाने के लिए कचरे के ढेर में फेंक दिया गया। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेजों को खंगाल रही है। जल्द ही हत्या के मामले से खुलासा कर दिया जाएगा।

Next Story