राजस्थान

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव जंगल में लटका मिला शव

Admin4
14 April 2023 12:21 PM GMT
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव जंगल में लटका मिला शव
x
उदयपुर। उदयपुर के नाई थाना क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। युवक अपने घर से तीन दिन से गायब था। मोबाइल फोन भी बंद था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मोबाइल लोकेश ट्रेस की तो घटनास्थल का पता लगा। पुलिस अपनी प्राथमिक जांच इस मामले को सुसाइड होना बता रही है।
जानकारी अनुसार मृतक का नाम ऋषभदेव निवासी महेन्द्र बताया जा रहा है, जो किराना की दुकान करता था। वह 4 दिन पहले ऋषभदेव से अपने पैतृक गांव बाण जाने के लिए निकला था। तब से परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन उसका फोन स्वीच ऑफ बता रहाा था।आसपास कहीं भी युवक को कोई पता नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस को इसी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेड पर लटके शव को नीचे उतारा। जिसे एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Next Story