राजस्थान

कुएं में तैरता मिला युवक का शव, गले में बंधा था पत्थर

Ashwandewangan
22 Jun 2023 12:09 AM IST
कुएं में तैरता मिला युवक का शव, गले में बंधा था पत्थर
x

उदयपुर। जिले में कुराबड़ थाना क्षेत्र के वाजनी रोडी गांव के बाहर कएं में मंगलवार को एक युवक का शव तैरता मिला। जिसके गले में पत्थर बंधा था। घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान वाजनी रोडी निवासी देवा मीणा के 26 वर्षीय बेटे प्रकाश मीणा के रूप में हुई है। शव एक सप्ताह पुराना होने से वह सड़ी-गली अवस्था में मिला, जिससे उसकी पहचान में काफी परेशानी आई।

कुराबड़ थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि प्रकाश मीणा गत 12 जून को काम के लिए घर से निकला था। हालांकि वह बकरियां चराता था लेकिन कभी-कभार मजदूरी करने भी जाता था। उसके गले में पत्थर बंधे होने से परिजनों तथा ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन उसके शरीर में कहीं भी खरोच तक के निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story