राजस्थान

माइंस में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव

Admin4
9 March 2023 1:58 PM GMT
माइंस में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव
x
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा चार दिन से गायब युवक का शव माइंस में भरे हुए पानी में मिला। युवक अपने दोस्तों के साथ शराब पीने गया था। उसके बाद अपने घर नहीं लौटा। परिवार के लोग व दोस्त उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार शाम को माइंस में शव देखकर फूलिया कलां पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद शव को बाहर निकालकर मोर्चरी पहुंचाया गया। फूलिया कलां थाना प्रभारी दलपत सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को राज्यास गांव के खाटखानी में स्थित एक माइंस में भरे हुए पानी में शव होने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान नई राज्यास गांव निवासी महेंद्र भील (20) पुत्र दुर्गालाल भील के रूप में हुई। जिसके बाद मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया गया और शव को बाहर निकालकर मोर्चरी पहुंचाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मृतक महेंद्र महाराष्ट्र में पोकलेन मशीन ऑपरेटर है। 15 दिन पहले ही वह अपने दादा की मौत होने के चलते गांव आया था। 4 मार्च को वह अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए गया था। सभी दोस्त माइंस के पास ही शराब पी रहे थे। वहां नशे की हालत में महेंद्र स्नान करने के लिए माइंस में उतर गया और डूब गया। नशे की हालत में दोस्तों को महेंद्र के डूबने का पता ही नहीं चला और दोस्त वहां से चले गए। महेंद्र के घर नहीं लौटने पर जब परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया तो उसके दोस्त भी माइंस पर गए। वहां महेंद्र का मोबाइल व बाइक मिली। दोस्तों को लगा कि महेंद्र नशे में वहां भूल गया होगा। दोस्तों ने बाइक व मोबाइल परिजनों को दे दिए। बुधवार शाम को जब कुछ ग्रामीणों ने माइंस में शव देखा तो हादसे का पता चला।
Next Story