राजस्थान

चंबल के किनारे पेड़ पर लटका मिला महिला का शव

Admin Delhi 1
10 May 2023 2:33 PM GMT
चंबल के किनारे पेड़ पर लटका मिला महिला का शव
x

कोटा न्यूज: कोटा के दादाबाडी थाना इलाके में एक महिला की लाश चंबल नदी किनारे पेड़ पर लटकी मिली है। चंबल नदी की अप स्ट्रीम में लाश मिली है। जिसके बाद निगम गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकाला। गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि चंबल नदी की अप स्ट्रीम में राजस्थान तकनीकी यूनिवर्सिटी के पीछे नदी के किनारे पेड़ पर महिला के शव लटका होने की सूचना मिली थी। वहां गए लोगों ने शव देखा तो पुलिस तक जानकारी पहुंची।

जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को सूचना दी। सूचना पर निगम गोताखोर मौके पर पहुंचे। शव नदी के किनारे पर कराईयों के पास था, ऐसे में ऊपर से शव को नहीं ला सकते थे। ऐसे में रेस्क्यू टीम नदी में बोट के जरीये गई और रस्सी की सहायता से ऊपर चट्टानों पर पहुंची। जहां से महिला के शव को नीचे उतारा और शिवपुरा क्रेशर बस्ती भीतरिया कुंड के पास निकाला।

फिलहाल महिला की शिनाख्त नही हो सकी है। पुलिस के अनुसार शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। महिला के पास से कोई दस्तावेज भी नही मिले जिससे की उसकी पहचान हो सके। उसकी उम्र 25 से तीस साल के बीच है और शव करीब 24 घंटे पुराना है। पुलिस पिछले दो तीन दिन से लापता युवतियों महिलाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Next Story