राजस्थान
Jaipur में द्रव्यवती नदी से मिला युवती का शव, दुष्कर्म और हत्या की आशंका
Tara Tandi
16 April 2025 1:07 PM IST

x
Jaipur जयपुर : द्रव्यवती नदी में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दो दिन पहले पानी में डूबने के चलते उसकी मौत होना माना जा रहा है। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ परिजनों की तलाश कर रही है। SHO बृजमोहन कविया ने बताया गोनेर से निकल रही द्रव्यवती नदी में सोमवार सुबह युवक की तलाश मिली है। फूल कर पानी की सतह पर आई डेड बॉडी को देखकर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। लाश मिलने का पता चलने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शिवदासपुरा थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने नदी से शव को बाहर निकाल मृतक की पहचान के प्रयास किए। पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में शव करीब 2 दिन पुराना लग रहा है। पानी में डूबने से युवक की मौत हुई है।
जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप
जयपुर में एक बॉयफ्रेंड के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर शादी करने का आरोपी ने वादा कर देहशोषण किया। धोखा देकर आरोपी बॉयफ्रेंड घर से उसका सामान व कैश लेकर भाग गया। सोडाला थाने में पीड़िता ने आरोपी धोखेबाज बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सोडाला) सुरेन्द्र सिंह कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि सोडाला की रहने वाली 30 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती होने पर मिलना-जुलना शुरू हो गया। आरोप है कि मिलने के बहाने आकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर उसके साथ देहशोषण करने लगा। धोखा देकर विश्वास में लेकर आरोपी उसका सामान और 1.50 लाख रुपए लेकर भाग गया।
जयपुर में करंट से झुलसे युवक की मौत
जयपुर में करंट लगने से झुलसे युवक की मौत हो गई। वह गोदाम पर ट्रक में भरा सामान खाली कर रहा था। वह ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के चपेट में आ गया था। करणी विहार थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई ने लापहरवाही के चलते मौत का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। मामले को लेकर हेड कॉन्स्टेबल अमर सिंह ने बताया कि हादसे में भीलवाड़ा के देवली निवासी अमरुद मीणा (40) पुत्र कालूराम की मौत हो गई। 7 अप्रैल को वह अपने ट्रक में कूलर का सामान भरकर जयपुर आया था। गांधीपथ स्थित एक गोदाम में ट्रक से सामान खाली कर रहा था। इस दौरान ऊपर से जा रही हैवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से झुलसने पर उसे गंभीर हालत में SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। इलाज के दौरान रविवार को डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जयपुर में जॉब के बहाने बुलाकर किया गैंगरेप
करधनी थाने में पीड़िता ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच एसीपी (झोटवाड़ा) सुरेन्द्र सिंह राणावत कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, गंगानगर निवासी एक युवती ने रिपोर्ट दी है कि जून 2024 में उसे एक महिला का कॉल आया। महिला ने खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताकर नौकरी का झांसा दिया और जयपुर बुलाया। जयपुर आने पर महिला उसे करधनी क्षेत्र स्थित एक मकान में ले गई, जहां उसके तीन साथी पहले से मौजूद थे। उन्होंने युवती को बताया कि उसे कंपनी के मैनेजर से मिलवाया जाएगा। कुछ देर बाद युवती को कार में बैठाकर निवारू रोड स्थित एक होटल ले जाया गया।
होटल के कमरे में पहले से ही दो अन्य युवक मौजूद थे। युवती के पूछने पर तीनों ने उसे जबरन पकड़ लिया और उनमें से एक आरोपी ने अपने साथी की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया। तीसरे आरोपी ने इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिया।आरोप है कि वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने युवती को अपने पास रुकने के लिए मजबूर किया। इसके बाद महिला आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती को अलग-अलग लोगों के पास भेजकर वैश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। पीड़िता के अनुसार, नवंबर 2024 में उसे मौका मिला तो वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर अपने घर पहुंच गई। इसके बाद आरोपी लगातार उसे फोन कर धमकाने लगे। युवती ने करधनी थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
TagsJaipur द्रव्यवती नदीमिला युवती शवदुष्कर्म हत्या आशंकाJaipur Dravyavati riverdead body of a girl foundrape and murder suspectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





