राजस्थान

घर के बाहर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Admin4
13 Jun 2023 8:23 AM GMT
घर के बाहर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
x
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा घर के बाहर अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मोहल्ले वासियों ने पुलिस को सूचना दी। शव को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया। सदर थाना क्षेत्र के खोरापाड़ा झूपेल गांव में 50 साल के बहादुर पुत्र वागजी का शव घर के बाहर मिलने से सनसनी फैल गई। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है कि आखिर मामला क्या है। मृतक बहादुर के एक लड़का और एक लड़की है जो दोनों बालिग हैं। मजदूरी का काम करता था। मृतक बहादुर की काका के दो लड़के अस्पताल पहुंचे हैं। सदर थाना पुलिस हेड कॉन्स्टेबल रमेश चंद्र ने बताया कि शव मिला है। शरीर पर को चोट के निशान नहीं है परिजन शव लेने से इंकार कर रहे हैं। जांच की जा रही है।
Next Story