
x
Karnal करनाल : एक संदिग्ध युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला इंद्री में धमनहेड़ी के पास पश्चिमी यमुना नहर की पटरी का है। युवक का शव पर मिले चोट के निशान देख कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम ने जांच–पड़ताल कर साक्ष्य आदि जुटाए है।
मृतक की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष के3 बीच में बताई जा रही है। मृतक की पहचान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि नहर के पास किसी अज्ञात का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
सूचना मिलने पर घटनास्थल पर डीएसपी सतीश गौतम और इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के सिविल अस्पताल में रखवाया है। मृत्यु के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही लगाया जा सकता है। मृतक की पहचान के लिए मृतक का फोटो आसपास के थानों में सर्कुलेट किया जा रहा है। इसके अलावा मृतक के दाएं बाजू पर हिंदी में हरदीप और अंग्रेजी में एचएस लिखा हुआ है।
मृतक के सिर व हाथ पर गहरे चोट के निशान है। जिससे पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के शरीर पर खून के निशान भी पाए गए है। मृतक के पास से एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल और गिलास भी बरामद किया गया है। जिससे फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए है। मामले की जांच जारी है।
TagsKarnal मिला शवपहचान अज्ञातपुलिस हत्या संदेहKarnal dead body foundidentity unknownpolice suspect murderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





