राजस्थान

सोसाइटी के सामने मिली लाश

Admin4
14 March 2023 1:51 PM GMT
सोसाइटी के सामने मिली लाश
x
अलवर। अलवर शहर की मोस्ट वीआईपी रिहायशी कॉलोनी एआरजी के सामने रविवार रात एक युवक की लाश मिली। जिसके बाद समाज व आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। सोमवार की सुबह तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी. अभी तक पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। जिसने नीली कमीज और काली पेंट पहन रखी है। जो वहां एक पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर मिला है। पुलिस को रात में सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो युवक मृत मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। अब परिजन की तलाश की जा रही है। शव अकड़ गया है। अब पुलिस को पूरी जानकारी मिली है। युवक की जेब से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
यह रिहायशी सोसायटी रेलवे जंक्शन के ठीक सामने है। यहां काफी संख्या में रिक्शा चालक रहते हैं। शराब के ठेके भी हैं। शराब के नशे में मौत भी हो सकती है। अब पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
Next Story