
x
कोटा। कोटा में एक सरकारी महिला डॉक्टर की घर में लाश मिली है। डॉक्टर का शव फंदे पर लटका हुआ था। घर के गेट खुले हुए थे। डॉक्टर ने आधे घंटे पहले ही महिला किराएदार के लिए बीकानेर की बस की टिकट बुक करवाई थी। महिला डॉक्टर 4 दिन पहले ही साफ-सफाई के लिए अपने पीहर से मकान पर आई थी। महिला के चाचा ने हत्या की आशंका जताई है। घटना कोटा के बोरखेड़ा थाना इलाके की रविवार रात की है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर डोली सुमन (37) बूंदी जिले के बरुधन कस्बे में आयुर्वेद डॉक्टर थीं। 5 साल पहले उसकी शादी हुई थी। दो साल पहले पति से तलाक हो गया था। साल भर पहले ही डॉक्टर ने बोरखेड़ा इलाके के उज्ज्वल विहार में मकान बनवाया था। पहली मंजिल पर किराएदार रह रहे हैं।
मृतक की चचेरी बहन प्रियंका ने बताया- डोली दीदी से रविवार देर शाम 7.15 बजे बात हुई थी। पिज्जा बनाने की रेसिपी को लेकर बातचीत हुई थी। उस समय नॉर्मल बात हुई थी। कुछ देर बाद पिता ने पौधे ले जाने की बात कहते हुए डोली दीदी को कॉल करवाया। रात 9.50 बजे थाने के ASI ने दीदी का कॉल रिसीव किया। तब जाकर घटना का पता लगा। डॉक्टर के चाचा हर्दिश कुमार सुमन ने बताया- डोली महीने के 20 दिन अपनी मां के घर रहती थी। 10 दिन अपने घर उज्ज्वल विहार में रहती थी। उसने अपने घर में पौधे लगा रखे थे। उसके लिए कुछ पौधे लाया था। जो घर में पड़े सूख रहे थे। रात को बेटी प्रियंका से डोली को कॉल लगवाकर पौधे ले जाने की बात कही थी। बेटी ने कॉल लगाया तो डोली की मौत की सूचना मिली। हर्दिश ने बताया- डोली बोल्ड लेडी थी। वो सुसाइड नहीं कर सकती। उसकी हत्या हुई है। उसके पैर जमीन पर टिके हुए थे, वहां कोई स्टूल नहीं था। ऐसा लगता है किसी ने रस्सी से गला दबाकर हत्या की हो। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमाॅर्टम करवाने की मांग की है।
डॉक्टर डोली सुमन की 5 साल तक बारां जिले के केलवाड़ा में पोस्टिंग रही। 3 साल से बूंदी जिले के बरुधन में पोस्टिंग थी। वो कार से अपडाउन करती थी। मां की तबीयत खराब होने पर अपने मायके महावीर नगर इलाके में रहने लगी थी। 4 दिन पहले ही अपने घर उज्ज्वल विहार लौटी थी। साल 2018 में उनकी शादी हुई थी। उसके बच्चे नहीं थे। ASI उदय सिंह ने बताया कि महिला घर में अकेली रहती थी। रात को चुन्नी से फंदा लगाने की बात सामने आई है। पड़ोसी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। परिजनों ने तनाव जैसी बात से इनकार किया है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही कारण सामने आएंगे।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story