राजस्थान

चंबल नदी दुखांतिका में अब तक मिले 5 लोगों के शव

Admin4
21 March 2023 8:57 AM GMT
चंबल नदी दुखांतिका में अब तक मिले 5 लोगों के शव
x

करौली। करौली रेस्क्यू ऑपरेशन सपोटरा उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में तहसीलदार मंडरायल महेंद्र कुमार गुप्ता, मंडरायल थाना अधिकारी जगदीश सिंह एवं एसडीआरएफ संभाग प्रभारी हरि सिंह एवं एसडीआरएफ इंचार्ज सियाराम के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। गौरतलब है की शनिवार को मंडरायल थानातर्गत रोधई गांव चंबल घाट का है। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के चिलोद गांव से श्रद्धालुओ का एक जत्था पैदल कैलादेवी माता के दर्शन करने रहा था।

इसमें सात महिला,नौ पुरूष व एक दस साल के बालक सहित 17 लोग पैदल पदयात्री शामिल थे मध्यप्रदेश के ग्रामीणो ने गोताखोर मछुआरा राजू बाथम के सहयोग से चंबल में मछली का जाल डाल दिया था उसी जाल में महिला अलोपा देवी (45) का शव जाल में फंस गया महिला के शव को एसडीआरएफ की टीम की मदद से किनारे पर लाया गया और परिजनो को शव सुपुर्द कर दिया

Next Story