राजस्थान

बजरी माफिया और पट्टाधारियों के बीच विवाद को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग

Shantanu Roy
14 Dec 2022 6:35 PM GMT
बजरी माफिया और पट्टाधारियों के बीच विवाद को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग
x
बड़ी खबर
जोधपुर। शहर के माता का थान चौराहा बुधवार सुबह दहशतगर्दी देखने को मिली। दो पक्षों के विवाद में फायरिंग हुई। डंडों सरियों से पिटाई में एक युवक घायल हो गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों ने विरोध जताते हुए रास्ता जाम कर दिया। दहशत इतनी जबरदस्त रही कि आस पास के दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद तक करनी पड़ गई। खुलेआम दहशत बनी रही। मामला बजरी माफियाओं और लीज होल्डरों के बीच का होने का अंदेशा बना है। डंडों की गई पिटाई में एक युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिससे अभी पुलिस पड़ताल जारी है।
लोगों द्वारा रास्ता जाम किए जाने पर एक सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी और उनकी बेटी कार में सवार होकर जाने लगे। तब लोगों ने जाने से मना कर दिया। विवाद बढ़ते देख सेवानिवृत कर्मचारी ने अपने पास रखी वैपन को निकाल दिया। बाद में और विवाद बढऩे पर उन्हें कार से उतार कर लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। मौके पर आई माता का थान पुलिस के एएसआई नवीन कुमार ने अपनी जान को जोखिम में डालकर इस बुजुर्ग सेवानिवृत कर्मचारी को लोगों के चंगुल से पिटते हुए को छुड़ाया। बाद में उन्हें गाड़ी में बिठाकर रवाना करने के साथ बेटी को भी सुरक्षित निकाला गया।
Next Story