राजस्थान

दक्षिणी पश्चिमी हवा चलने से दिन- रात का बढ़ा तापमान

Shantanu Roy
3 Jun 2023 4:32 PM IST
दक्षिणी पश्चिमी हवा चलने से दिन- रात का बढ़ा तापमान
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ क्षेत्र में हवा परिवर्तन से दिन व रात का तापमान बढ़ गया है, जिससे गर्मी का असर भी बढ़ गया। हालांकि दोपहर को हवा चलने से तापमान अधिक नहीं बढ़ सका। क्षेत्र में दक्षिणी पश्चिमी हवा चलने से दिन का तापमान 2 डिग्री तथा रात का तापमान 1 डिग्री बढ़ गया। दोपहर में गर्मी से आमजन बचाव करते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार दिन का तापमान 38.5 डिग्री से बढ़कर 40.5 तथा रात का पारा 20 डिग्री से बढ़कर 21 डिग्री दर्ज किया गया।
Next Story