राजस्थान
Dausa : मोबाइल टावर की बैटरी चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
2 Jun 2024 11:50 AM IST

x
Dausa : दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि हरेन्द्र सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना सलेमपुर के नेतृत्व में चोरी के प्रकरण में दो चोरों को माल सहित गिरफ्तार किया है। मामला 31 मई को सुबह 4 बजे के करीब कस्बा खेडला का है। जहां मोबाइल टॉवर से 46 बैट्रियों को अज्ञात चोर चुरा कर ले गये थे। जिस पर सलेमपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
उधर जिला पुलिस अधीक्षक रंजीत शर्मा के आदेश पर थानाधिकारी सलेमपुर की अगवाई में पुलिस ने अज्ञात चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की। जिस पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार्रवाई करते हुये तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच व तलाश की और प्रकरण दर्ज होने के मात्र 10 घण्टे के अन्दर ही चोरी गई टॉवर की बैटरी को बरामद कर परिवहन करने वाले टेंपो को जब्त किया।
TagsDausaमोबाइल टावरबैटरी चुराने वालेदो आरोपी गिरफ्तारtwo accused arrested for stealing mobile tower and batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





