राजस्थान
Dausa : राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि शुभारंभ पर योजनान्तर्गत बढी हुई राशि हस्तांतरण
Tara Tandi
29 Jun 2024 2:04 PM GMT
![Dausa : राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि शुभारंभ पर योजनान्तर्गत बढी हुई राशि हस्तांतरण Dausa : राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि शुभारंभ पर योजनान्तर्गत बढी हुई राशि हस्तांतरण](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/06/29/3830507-6.avif)
x
Dausa दौसा । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 30 जून 2024 को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत राज्य के पात्र किसानों को बढी हुई राशि 2000 रुपए का हस्तांतरण एवं लाभार्थी किसानों से संवाद करेंगे। जिला स्तरीय मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि शुभारंभ पर बढी हुई राशि हस्तांतरण एवं लाभार्थी किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन वीसी के माध्यम से 30 जून 2024 को अपरान्ह 12 बजे गायत्री पैलेस सोमनाथ चौराहा दौसा में किया जाएगा।
जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की ओर से जिला स्तरीय कार्यक्रम हेतु अतिरिक्त जिला कलेक्टर दौसा को नोडल अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी दौसा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है,साथ ही विभागों को कार्यक्रम के सफल व सुचारु आयोजन के लिए कार्यों का आवंटन किया गया है।
TagsDausa राज्य जिला स्तरीयमुख्यमंत्री किसान सम्माननिधि शुभारंभ योजनान्तर्गतबढी हुई राशि हस्तांतरणDausa state district levelunder the Chief Minister Kisan Sammanfund launch schemeincreased amount transferredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story